हिरणपुर प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन: नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी, संगठन में दिखा जोश और ऊर्जा

 

जागता झारखंड संवाददाता हिरणपुर: जिला सचिव मानिक मंडल की अध्यक्षता में तथा जिला उपाध्यक्ष मो केताबुल, लिट्टीपाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर, तथा जिला कोषाध्यक्ष नासिम अहमद की देखरेख में मध्य विद्यालय रामनाथ पुर, में हिरणपुर प्रखंड कमिटी का पूर्णागठन किया गया। उपस्थिति सहायक अध्यापकों ने संजय कुमार भगत अध्यक्ष, बाबुजी किस्कू उपाध्यक्ष, अजय कुमार मंडल , सचिव कोषाध्यक्ष हराधन मंडल तथा संयोजक के रूप में पृथ्वी मरांडी के अलावा 11 सदस्य का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव ने कहा कि आगामी 03/08/2025 को हिरणपुर प्रखंड से अधिक से अधिक सहायक अध्यापकों को विधानसभा घेराव में लेकर जाएगा। तथा उन्होंने कहा कल से हम लोग तीन टुकड़ों में बांट कर सभी विद्यालय का भ्रमण करने का प्रस्ताव पारित करवाया। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा हिरणपुर प्रखंड से शत-प्रतिशत सहायक अध्यापकों ले जाने का योजना बन गया है। सचिव, कोषाध्यक्ष ने कहा। प्रत्येक सहायक अध्यापकों से सहयोग राशि का आवश्यकता बताया। आज की बैठक में कुन्दन पहाड़िया, अर्जुन मरांडी, निलम मरांडी, नुतन देवी, मार्टिना मरांडी, एलिजाबेथ हांसदा, अजय मरांडी के अलावा दर्जनों सहायक अध्यापक, अध्यापिका मैजुद था।

Post a Comment

और नया पुराने